Ultimate Table Tennis League: अर्चना और अमलराज ने गोवा को दिलाई शानदार जीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2019

नयी दिल्ली। भारत की स्टार खिलाड़ी मनिका बत्रा को अल्टीमेट टेबल टेनिस के तीसरे दिन शनिवार को दोहरे झटके लगे जब उनकी आरपी एसजी मावेरिक्स कोलकाता को गोवा चैलेंजर्स ने 11 - 4 से हरा दिया।

मनिका को अर्चना कामथ ने 3 - 0 से हराकर महिला एकल में उलटफेर किया। इसके बाद मनिका और बेनेडिक्ट डुडा मिश्रित युगल में भी 1 - 2 से हार गए। गोवा के लिये स्पेन के अलवारो रोबलेस ने पुरूष एकल और अमलराज एंथोनी / चेंग आई चिंग की जोड़ी ने मिश्रित युगल जीते। भारत के अमलराज ने जर्मनी के बेनेडिक्ट को दूसरे पुरूष एकल में हराया।

प्रमुख खबरें

Asian Games में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीटों को PM Narendra Modi ने सराहा

UP Budget: सीएम Yogi Adityanath ने दो माह में 70 फीसदी वित्तीय स्वीकृतियां देने का दिया निर्देश

Srinagar में Mehbooba Mufti ने Mirwaiz Umar Farooq से की मुलाकात, राजनीतिक हालात और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा

Maharajganj District Court में महिला पर हमले के आरोप में पति और देवर गिरफ्तार