प्रदेश में शराब के खिलाफ उमा भारती ने CM शिवराज और वीडी शर्मा को दिया अल्टीमेटम, कांग्रेस ने ली चुटकी

By सुयश भट्ट | Sep 18, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में दुबारा सत्ता संभालना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को मुश्किल पढ़ता जा रहा है। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती दुबारा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने दुबारा शराबबंदी को लेकर सरकार को चुनौती है।

आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने ऐलान किया है कि वे शराबबंदी को लेकर जल्दी ही सड़क पर उतरेंगी। उन्होंने कहा कि सीएम शिवराज और वीडी शर्मा को 15 जनवरी तक का समय देती हूं। मेरी तरफ से 14 जनवरी तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी के बाद इस अभियान का नेतृत्व में खुद करुँगी और सड़क पर उतरूंगी।

इसे भी पढ़ें:बीजेपी ने मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव के लिए घोषित किया अपना उम्मीदवार 

इसे लेकर कांग्रेस ने जमकर निशाना साधा। कांग्रेस के प्रवक्ता ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उमा भारती जी , आपने आज भी 15 जनवरी तक प्रदेश में शराबबंदी करने की बात कही है , सड़कों पर आने की बात कही है। इसके पहले 2 फ़रवरी को भी आपने घोषणा कर कहा था कि 8 मार्च महिला दिवस से आप नशामुक्ति अभियान प्रारम्भ करेगी। आप का अभियान चला ही नही, आप घोषणा कर ग़ायब हो गयी ?

प्रमुख खबरें

दीये जलाने के लिए पैसे हैं, छात्रावास के लिए क्यों नहीं? Rahul Gandhi ने मोदी सरकार से पूछा सवाल

Haryana के पूर्व सैनिक Lal Chand Godara ने 85 साल की उम्र में IGNOU से किया MA

Gurugram के Sector 38 स्थित PG में पुलिस की छापेमारी, 21 लोग हिरासत में

Kalkaji में पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत और भाई AIIMS में भर्ती