उमा भारती का दो टूक, POK की वापसी से ही भारत का मकसद पूरा, ऑपरेशन सिंदूर पर कही बड़ी बात

By अंकित सिंह | Aug 30, 2025

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर को वापस लेना देश में हर किसी के मन में है और जब यह हो जाएगा, तो हमारा उद्देश्य पूरा हो जाएगा। एएनआई को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को प्रायोजित करने से उसका पतन होगा। ऑपरेशन सिंदूर और कुछ लोगों द्वारा सवाल उठाए जाने के बारे में पूछे जाने पर, उमा भारती ने कहा कि वह ऐसी टिप्पणियों का जवाब नहीं देना चाहतीं। उन्होंने कहा कि जो लोग सवाल उठाते हैं, वे देश को बदनाम करते हैं, राष्ट्रीय गौरव की समझ नहीं रखते और राजनीति में रहने के लायक नहीं हैं।

उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत लगातार पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से लड़ता रहा है और उसे जड़ से उखाड़ फेंकेगा। उन्होंने आगे कहा कि और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के इस पूरे मुद्दे का समाधान प्राकृतिक न्याय है। जब पाकिस्तान आतंकवाद के कारण तबाह हो जाएगा, तब उसे अपनी अक्ल ठिकाने आएगी। उमा भारती ने 1994 में संसद द्वारा पारित उस सर्वसम्मत प्रस्ताव का भी ज़िक्र किया, जिसमें घोषणा की गई थी कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।

इसे भी पढ़ें: संघ प्रमुख मोहन भागवत के शताब्दी संदेशों के सामाजिक-सांस्कृतिक मायने को समझिए

भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले, जिसमें 26 लोग मारे गए थे, के सैन्य जवाब में 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ढाँचों को निशाना बनाया और 100 से ज़्यादा आतंकवादियों का सफाया कर दिया। भारत ने बाद में पाकिस्तान के आक्रमण को विफल किया और उसके हवाई ठिकानों पर बमबारी की। भारत ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है और पाकिस्तान के किसी भी दुस्साहस का करारा जवाब दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Gujarat ATS ने पकड़ा Shimla का वांछित ड्रग तस्कर, 1.12 किलो हेरोइन केस में था फरार

Japan में Piyush Goyal का बड़ा वादा, Semiconductor और AI सेक्टर के लिए आसान होंगे BIS Certification से जुड़े कड़े नियम

Patna Municipal Corporation नोटिस विवाद: CM Samrat Choudhary ने बनाई समिति

Gaggal Airport जमीन सौदों में 9 बेनामी लेनदेन मिले, CM Sukhu ने विधानसभा में बताया