By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2022
भोपाल। ज्ञानवापी मामले पर उमा भारती नें कहा की आज मेरे लिए पित्र पक्ष में महत्वपूर्ण निर्णय सुनने को मिला है कि ज्ञानवापी पर याचिका सुनवाई के योग्य है। ये प्रसन्नता का विषय है, काशी मथुरा अयोध्या हमारे हृदय के विषय हैं, 1991 के एक्ट का पालन हो रहा है। जब ये विधेयक आया तो मैं इसमें प्रमुख वक्ता थी, मैंने तब भी कहा था, इसमें अयोध्या को जोड़ा गया है, कृपया मथुरा और काशी को जोड़ा जाए। लेकिन तब ऐसा नहीं होने पर हमने इसका बहिष्कार किया था। मैं चाहती हूं कि ये याचिका शुरुआत है, जब राम मंदिर की बात हुई तो फैसला सबने सुना आगे भी ऐसा हो।