उमा भारती ने प्रशासन को ‘चेतावनी’ देने के लिए भोपाल में शराब की दुकान पर फेंका पत्थर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की मांग कर रहीं वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती रविवार को भोपाल के आजाद नगर स्थित एक शराब की दुकान में घुसीं और पूरी ताकत के साथ पत्थर फेंककर वहां रैक में रखी शराब की कुछ बोतलों को फोड़ दिया। उम भारती ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस घटना का एक वीडियो साझा किया है, जो सोशल मीडिया में प्रसारित हो गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने इस कृत्य के माध्यम से स्थानीय प्रशासन को एक सप्ताह के भीतर शराब की दुकान बंद करने की चेतावनी दी है।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंचकूला के सिनेमाघर में ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म देखी

उन्होंने कहा कि आज उन्होंने प्रशासन को एक हफ्ते के अंदर दुकान और आहाता बंद करने की चेतावनी दी है।इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने ट्वीट करके कहा कि मध्यप्रदेश में शराबबंदी अभियान शुरू करने की तीन-तीन बार तारीख देकर गायब रहीं प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अब शराब की दुकान में खुद पत्थर बरसा रही हैं। उन्होंने पूछा कि अब क्या उमा भारती पत्थर उठाकर शराबबंदी करवायेंगी?

उन्होंने कहा कि एक पूर्व मुख्यमंत्री को अपनी सरकार में यह सब करना पड़े, तो समझा जा सकता है।सलूजा ने कहा कि भारती ने शराब की दुकान पर पत्थर फेंककर प्रदेश की जनता को यह संदेश तो दे दिया है कि शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में प्रदेश शराबी प्रदेश बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शराब की दुकानें दोगुनी हो गयी हैं।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने CBI जांच की जल्दबाजी पर उठाए सवाल, 20 साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में अफसर बरी

Eritrea पर लगे प्रतिबंध US Treasury ने हटाए, सेना और वित्तीय संस्थाओं को मिली राहत

Rajasthan University of Health Sciences में Medical Officer के 600 पदों पर मौका

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में