उमरिया में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

By PTI | Jul 09, 2026

उमरिया: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में बृहस्पतिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी दी कि यह हादसा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भरौला गांव के निकट हुआ, जब एक कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई।

अधिकारी के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। मृतकों में एक पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि सभी मृतक अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र के लिलहाटोला गांव के निवासी थे और चित्रकूट जा रहे थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि मृतकों के परिजन अनूपपुर जिले से उमरिया पहुंच रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

भारत संग जल विवाद कूटनीति से सुलझाएगा Bangladesh, हुमायूं कबीर ने सहयोग पर दिया जोर

Delhi में CJP Protest से पहले Dry Day: 9-10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें

सऊदी अरब को Air Defence और तकनीकी मदद देगा Turkey, यमन में हमले के लिए सैनिक नहीं भेजेगा

GST Council ने खत्म की कर अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्ति, 5 करोड़ रुपये हुई अभियोजन सीमा