खिलाड़ियों के बाद 2 अंपायरों ने भी छोड़ा IPL, जानिए कारण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2021

नयी दिल्ली। भारत के चोटी के अंपायर नितिन मेनन और ऑस्ट्रेलिया के पॉल रीफेल निजी कारणों से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से हट गये हैं। पता चला है कि इंदौर के रहने वाले मेनन की पत्नी और मां कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाये गये हैं और इसलिए उन्होंने आईपीएल के जैव सुरक्षित वातावरण से बाहर निकलने का फैसला किया। मेनन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अंपायरों के एलीट पैनल में शामिल एकमात्र भारतीय हैं। उनकी भारत और इंग्लैंड के बीच हाल में समाप्त हुई श्रृंखला के दौरान अच्छी अंपायरिंग के लिये काफी सराहना हुई थी।

प्रमुख खबरें

अमेरिका और ईरान के बीच फिर भड़का टकराव: अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने दागीं मिसाइलें और ड्रोन

बदला लेने की सोचना भी मत...पहले ईरान पर मिसाइल बरसाया, फिर इस अंदाज में ट्रंप ने धमकाया

Breaking News: “सबसे बड़ा हमला अभी बाकी है”, Trump की चेतावनी

गुरुग्राम में एप्पल कस्टमर केयर बनकर अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले 11 गिरफ्तार