Sunrisers Hyderabad और RCB के मैच में उमरान और कार्तिक के प्रदर्शन पर होगी नजर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2022

मुंबई।खराब शुरूआत के बाद लगातार चार मैच में जीतने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले में  शनिवार को यहां जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) का सामना करने के लिए मैदान में उतरेगी तो शानदार लय में चल रहे उसके युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक के सामने दिनेश कार्तिक और फाफ डुप्लेसी जैसे दिग्गजों को रोकने की चुनौती होगी। उमरान ने इस सत्र में अपनी तूफानी गेंदों से सभी का ध्यान आकर्षित किया है। उनकी तेज गति ने श्रेयस अय्यर जैसे स्थापित बल्लेबाजों को भी परेशान किया है।

इसे भी पढ़ें: भारत की सॉफ्ट पावर है सिनेमा, लाखों दिलों पर राज करता है: अनुराग ठाकुर

जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल और वानिंदु हसरंगा की मौजूदगी में टीम की गेंदबाजी हालांकि मजबूत है। हैदराबाद की टीम में कप्तान केन विलियमसन और निकोलस पूरन के अलावा बल्लेबाजी में कोई बड़ा नाम नहीं है लेकिन अभिषेक शर्मा और राहुल त्रिपाठी के अलावा दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम ने अब तब के अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। हैदराबाद की टीम इस मैच में जीत के साथ तालिका में शीर्ष चार में पहुंच जाएगी तो वही आरसीबी के बार शीर्ष स्थान हासिल करने का मौका होगा। टीमें: सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरण, अब्दुल समद, प्रियम गर्ग, विष्णु विनोद, ग्लेन फिलिप्स, आर समर्थ, शशांक सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रोमेरियो शेफर्ड, मार्को यानसन, जे सुचित, श्रेयस गोपाल, भुवनेश्वर कुमार, सीन एबॉट, कार्तिक त्यागी, सौरभ तिवारी, फजलहक फारूकी, उमरान मलिक, टी नटराजन। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, फाफ डुप्लेसी, हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, जोश हेजलवुड, शाहबाज अहमद, अनुज रावत, आकाश दीप, महिपाल लोमरोर, फिन एलन, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन बेहरेनडॉर्फ, सुयश प्रभुदेसाई, चामा मिलिंद, अनीश्वर गौतम, कर्ण शर्मा, डेविड विली, रजत पाटीदार, सिद्धार्थ कौल। मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह