भारत की सॉफ्ट पावर है सिनेमा, लाखों दिलों पर राज करता है: अनुराग ठाकुर

Indian Cinema
ANI Images.

उन्होंने कहा कि भारतीय सिनेमा ने मनोरंजन के माध्यम से दुनियाभर में भारत की पहचान बनाई है। ठाकुर ने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्में भारत में बनती हैं।

मुंबई|  सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय सिनेमा देश की सॉफ्ट पावर है जो दुनियाभर में लाखों लोगों के दिलों पर राज करता है।

उन्होंने यहां फिल्म डिवीजन कॉम्प्लैक्स में भारतीय सिनेमा के राष्ट्रीय संग्रहालय (एनएमआईसी) का दौरा करने के बाद यह बात कही।

उन्होंने कहा कि भारतीय सिनेमा ने मनोरंजन के माध्यम से दुनियाभर में भारत की पहचान बनाई है। ठाकुर ने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्में भारत में बनती हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़