IPL 2022: 20वें ओवर में उमरान मलिक का कमाल, नहीं दिए एक भी रन, गिरे चार विकेट पर...

By अंकित सिंह | Apr 17, 2022

आज हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल का एक मुकाबला खेला गया। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में यह मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। इन सबके बीच पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 151 रन का स्कोर बनाया। हालांकि इस मैच में अनुभवी भुवनेश्वर कुमार और तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने शानदार गेंदबाजी की और पंजाब के बल्लेबाजों के खिलाफ अपना कहर बरपाया। हालांकि उमरान मलिक लगातार क्रिकेट प्रेमियों को आकर्षित कर रहे हैं। उन्होंने पंजाब के खिलाफ आज पारी का आखिरी ओवर डाला। आखिरी ओवर में उमरान मलिक ने कुछ ऐसा काम किया जिसकी वजह से उनकी खूब वाहवाही हो रही है। 

इसे भी पढ़ें: भारतीय क्रिकेट टीम में फिर से वापसी करेंगे दिनेश कार्तिक? पूर्व कप्तान विराट कोहली दिया हिंट

उमरान मलिक ने पंजाब के खिलाफ 4 ओवर की गेंदबाजी में 4 विकेट लिए और 28 रन दिए। तीन विकेट उन्होंने आखिरी ओवर में लिए जबकि पहले ओवर में उन्हें जितेश शर्मा का का विकेट मिला था। वर्तमान में देखें तो छह मुकाबलों में उमरान मलिक 9 विकेट चटका चुके हैं। उमरान मलिक लगातार तेज गेंदबाजी कर रहे हैं। उनकी गेंदें 145 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक रहती है। आईपीएल के आखिरी ओवर को मेडन डालने वाले गेंदबाजों की बात करें तो उसमें इरफान पठान, लसिथ मलिंगा, जयदेव उनादकट और उमरान मलिक का नाम शामिल है। 

प्रमुख खबरें

पहले प्यार और अपनापन, फिर अचानक दूरी... क्या आप भी Puffer Fishing के शिकार हो रहे हैं?

South 24 Parganas में पूजा समिति विवाद में BJP कार्यकर्ता की मौत, जांच शुरू

Gurugram में Traffic जाम! 25 अगस्त को WFH का आदेश, School भी बंद

Kolathur Result: मद्रास हाईकोर्ट पहुंचे MK Stalin, टीवीके के वीएस बाबू की जीत को चुनौती और ईवीएम पर सवाल