पेरिस समझौते से बाहर हुई अमेरिका, UN ने जताया अफसोस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2020

संयुक्त राष्ट्र। पेरिस जलवायु समझौते से अमेरिका के बाहर निकलने पर संयुक्त राष्ट्र और कुछ सदस्य देशों ने अफसोस जताया है और कहा है कि वे जलवायु के मुद्दे पर कार्रवाई को गति देने के लिए सभी अमेरिकी हितधारकों और विश्व भर में साझेदारों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अमेरिका चार नवंबर को औपचारिक रूप से ‘जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते 2015’ से हट गया। संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सचिवालय- ‘यूएनएफसीसीसी’ ने जलवायु के मुद्दे पर कार्रवाई को गति देने के लिए अमेरिका और उसके बाहर मौजूद हितधारकों के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। बुधवार को संयुक्त राष्ट्र ने चिली, फ्रांस, इटली और ब्रिटेन के साथ संयुक्त वक्तव्य जारी कर कहा, “हमें अफसोस है कि आज अमेरिका औपचारिक रूप से पेरिस समझौते से बाहर हो गया।”

प्रमुख खबरें

TCS और Porsche के बीच ₹14,000 करोड़ की Strategic Partnership, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में आएगा बड़ा बदलाव

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट