संयुक्त राष्ट्र ने Yemen में Al Qaeda की ओर से अगवा किए गए पांच कर्मचारियों की रिहाई की जानकारी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2023

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र ने यमन में 18 माह पहले आतंकवादी संगठन अलकायदा से जुड़े एक समूह द्वारा अगवा किए गए अपने पांच कर्मचारियों के रिहा किए जाने की जानकारी दी है। यमन में संयुक्त राष्ट्र के मानवीय अभियानों के समन्वयक डेविड ग्रेसली नेबताया कि यमन के चार तथा बांग्लादेश के एक नागरिक को अगवा किया गया था, इन्हें अब रिहा कर दिया गया है और सभी की ‘‘सेहत अच्छी है....लेकिन उन्होंने काफी मुश्किल वक्त गुजारा है।’’

इसे भी पढ़ें: ONGC का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ तेल की कम कीमतों, कम उत्पादन के कारण 34 प्रतिशत घटा

तीत में यमन के अधिकारियों ने संवाददाताओं को बताया था कि फरवरी 2022 में संदिग्ध अल-कायदा आतंकवादियों ने दक्षिणी यमन के अबयान प्रांत से संयुक्त राष्ट्र के पांच कर्मचारियों का अपहरण कर लिया है। हक ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि अकम सुफीउल अनम , माजेन बावजीर, बकील अल-महदी, मोहम्मद अल-मुलाइकी और खालिद मुख्तार शेख को रिहा किया गया है। से सभी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा विभाग के लिए काम करते थे।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह