संयुक्त राष्ट्र ने बाइडन की सलाहकार कैथरीन रसेल को यूनिसेफ का प्रमुख नियुक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2021

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की सलाहकार कैथरीन रसेल को संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) की अगली प्रमुख नियुक्त किया है। रसेल ‘व्हाइट हाउस ऑफिस ऑफ प्रेसिडेंशियल पर्सनेल’ की प्रमुख हैं और 2013 से 2017 तक वह महिलाओं के वैश्विक मुद्दों के लिए विदेश मंत्रालय की विशेष राजदूत भी रह चुकी हैं। वह हेनरीटा फोर का स्थान लेंगी, जिन्होंने जुलाई में पारिवारिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते पद से इस्तीफा दे दिया था। वह विवाहित हैं और उनके चार बच्चे हैं।

इसे भी पढ़ें: हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुए पांच और सैन्यकर्मियों के शवों की पहचान की गई

दुजारिक ने कहा कि उनके नेतृत्व के कारण ही यूनिसेफ की अब निजी और सार्वजनिक क्षेत्र में व्यापक साझेदारी है और 2030 के लिए संयुक्त राष्ट्र विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए ‘‘अधिक स्पष्ट दृष्टि’’ है। एक बयान में बाइडन ने रसेल को अपनी और अपनी पत्नी जिल की करीब 30 वर्षों पुरानी ‘‘एक भरोसेमंद और अपरिहार्य सलाहकार’’ करार दिया। बाइडन ने कहा, ‘‘हमारा नुकसान यूनिसेफ का लाभ है क्योंकि दुनिया भर के बच्चे इस नई भूमिका में कैथी के नेतृत्व में अधिक समृद्ध, सुरक्षित और स्वस्थ जीवन जिएंगे।

प्रमुख खबरें

Mining Law में संशोधन के खिलाफ 28 सितंबर को Odisha Assembly घेरेगी BJD

Maharashtra Drought: फसल नुकसान पर Devendra Fadnavis का बड़ा एलान, कल जारी होगा राहत आदेश

GalaxEye को TDB से 63 करोड़ रुपये की मदद, बनेगा मल्टीसेंसर उपग्रह

SEBI ने Portfolio Managers के नियमों में किया बदलाव, IPO और विदेशी सिक्योरिटीज में निवेश को मंजूरी