flydubai विमान में भारतीय पायलट पर हमले पर UN Chief Antonio Guterres ने जताई गहरी चिंता

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 02, 2026

(योषिता सिंह) संयुक्त राष्ट्र, दो अक्टूबर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने ‘फ्लाईदुबई’ की एक उड़ान में हुई उस घटना को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है जिसमें एक भारतीय पायलट कथित तौर पर अपने सह-पायलट द्वारा विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश को नाकाम करते हुए गंभीर रूप से घायल हो गया। दुबई से तेल अवीव जा रही इस उड़ान में 27 बच्चों समेत 174 लोग सवार थे। कॉकपिट में हुए विवाद के बाद बुधवार को विमान को उत्तर-पश्चिम सऊदी अरब के तबूक में आपात स्थिति में उतारा गया था।

बयान में कहा गया है कि गुतारेस ऐसे किसी भी कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं जिससे आम नागरिकों की जान और नागर विमानन की सुरक्षा खतरे में पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और जांच करने के लिए संबंधित अधिकारियों के आभारी हैं। बयान में कहा गया, ‘‘हम इस घटना से जुड़ी सभी गतिविधियों पर नजर बनाए रखेंगे।’’ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने जांच शुरू कर दी है और वह इस घटना पर ‘‘बारीकी से नजर’’ रख रहा है।

मच्छार पर चाकू से हमला किया गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए, इसके बावजूद उन्होंने अपने सह-पायलट का मुकाबला किया। विमान के उतरने के बाद सह-पायलट को गिरफ्तार कर लिया गया। भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह मच्छार के स्वास्थ्य पर करीब से नजर रख रहा है।

तबूक के एक अस्पताल में शुरुआती उपचार के बाद उन्हें आगे के इलाज और स्वास्थ्य लाभ के लिए अबू धाबी ले जाया गया है।

प्रमुख खबरें

Smit Machhar से PM मोदी ने की Video Call, कैप्टन ने सुनाया अपना एक्सपीरियंस, बताया कहां से मिली हिम्मत

Green Energy Corridor 3 भारत की आर्थिक वृद्धि और क्षमता को गति देगा: Simon Stiell

K Kamaraj Death Anniversary: भारतीय राजनीति के मंझे हुए राजनेता थे के कामराज, देश को दिए थे दो प्रधानमंत्री

Textile Conclave में बोले Giriraj Singh, ट्रेड बढ़ाने के लिए 40 नए देश चिन्हित किए