UN प्रमुख ने दिया उ.कोरिया के साथ अमेरिका-जापान की वार्ता को समर्थन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2018

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने पूर्ण निरस्त्रीकरण हासिल करने के लिए अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच चल रही वार्ता का स्वागत किया और साथ ही उत्तर कोरिया के साथ वार्ता करने की जापान की पहल का भी समर्थन किया।

उन्होंने कल तोक्यो में संवाददाताओं से कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र महासचिव होने के नाते निश्चित तौर पर मैं उत्तर कोरिया पर सभी संबंधित सुरक्षा परिषद प्रस्तावों को लागू करने को लेकर प्रतिबद्ध हूं। उन्होंने कहा कि वह पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण, यह सुनिश्चित करने के लिए कि उत्तर कोरिया इस क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय समुदाय का सामान्य सदस्य बन सके, इस मकसद से अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच बातचीत का पूरा समर्थन करते हैं

संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया के साथ बातचीत करने की जापान की पहल का भी पूरा समर्थन किया। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया और ईरान की स्थितियों हमारी अहम चिंता है ताकि परमाणु अप्रसार की रक्षा करना सुनिश्चित किया जा सके।

 

प्रमुख खबरें

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो भूलकर भी न जाएं ये जगह, धूप और पसीने से खराब हो जाएगी हालत

Pakistan : सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर Mamata ने जताई चिंता, EVM की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए

Odisha के मुख्यमंत्री पटनायक ने चुनावी हलफनामे में 71 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की