UN चीफ ने अन्य देशों को कोविड-19 टीके मुहैया कराने के लिए भारत की सराहना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2021

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए कई देशों को टीके मुहैया कराने के भारत के कदम की सराहना करते हुए कहा कि भारत की टीका निर्माण क्षमता आज दुनिया की सर्वश्रेष्ठ पूंजियों में से एक है। गुतारेस ने उम्मीद जताई कि भारत के पास वे सभी आवश्यक साधन उपलब्ध होंगे, जो वैश्विक टीकाकरण मुहिम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा,‘‘मैं बताना चाहता हूं कि हम भारत पर कितना भरोसा करते हैं। भारत सबसे उन्नत दवा उद्योगों में शामिल है।

इसे भी पढ़ें: UN के लिए अमेरिका की दूत लिंडा थॉमस ने चीन को ‘रणनीतिक प्रतिद्वंद्वी’ बताया

अमेरिका के विदेश विभाग के दक्षिण एवं मध्य एशिया ब्यूरो की ओर से शुक्रवार को ट्वीट किया गया, ‘‘ हम वैश्विक स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत की भूमिका की सराहना करते हैं जिसने दक्षिण एशिया में कोविड-19 की लाखों खुराकें दीं। भारत ने टीकों की नि:शुल्क खेप भेजने की शुरुआत मालदीव, भूटान, बांग्लादेश और नेपाल से की तथा अन्य देशों की भी इसी प्रकार मदद की जाएगी।’’ ब्यूरो ने कहा, ‘‘भारत एक सच्चा मित्र है जो अपने दवा क्षेत्र का उपयोग वैश्विक समुदाय की मदद करने में कर रहा है।’’ भारत को ‘‘दुनिया की फार्मेसी’’ कहा जाता है और विश्व भर में बनने वाले टीकों में से 60 फीसदी टीके यहां बनते हैं।

प्रमुख खबरें

CM Yogi Adityanath ने बांटे सरकारी नियुक्ति पत्र, बोले 6 माह में देंगे 1 लाख और नौकरियां

Kangana Ranaut ने Kriti Sanon के नए विज्ञापन पर साधा निशाना, पहनावे पर उठाए सवाल

EPFO और ITR डेटा के दुरुपयोग पर Supreme Court ने जताई चिंता, केंद्र को दिए निर्देश

प्रिय नरेंद्र के दोस्त ने निभाई पक्की यारी, पेरिस में खुलेगा पहला बड़ा हिंदू मंदिर