संयुक्त राष्ट्र का दावा, रूस के हमले के बाद पांच लाख से अधिक लोगों ने यूक्रेन छोड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2022

जिनेवा। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने सोमवार को कहा कि पिछले सप्ताह रूस द्वारा आक्रमण किए जाने के बाद पांच लाख से ज्यादा लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। संयुक्‍त राष्ट्र के शरणार्थी मामलों के उच्चायोग (यूएनएचसीआर) प्रमुख फिलिपो ग्रांडी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। जिनेवा स्थित यूएनएचआरसी की प्रवक्ता शाबिया मंटू ने कहा कि वह जल्द ही देश के अनुसार संख्या के बारे में विवरण प्रदान करेंगी।

इसे भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन हमले के बीच भारतीयों की वतन वापसी, UNGA ने बुलाई आपात बैठक

अमेरिका के एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर बताया, ‘‘रूसी नेता ऐसे बलों को तैयार रहने को कह रहे हैं,और अगर थोड़ी सी भी चूक हुई तो स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती हैं।’’ पुतिन का यह निर्देश ऐसे समय में आया है, जब रूसी सेना को यूक्रेन से कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ रहा है। 

प्रमुख खबरें

UP Elections से पहले मायावती को झटका, पूर्व मंत्री के बेटे मयंक द्विवेदी SP में शामिल

Shimla में HPU गेट पर SFI और ABVP कार्यकर्ताओं में हिंसक भिड़ंत, 5 छात्र अरेस्ट

भारत ने सऊदी अरब पर हूथी हमलों की निंदा की, शिपिंग रूट के लिए खतरे की चेतावनी दी

Rahul Gandhi का बड़ा हमला: System को सवाल पूछने वाले Students नहीं, सिर्फ अंधभक्त चाहिए