संरा की जलवायु परिवर्तन वार्ता अधर में, देशों के बीच गतिरोध कायम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2019

मैड्रिड। संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक समय सीमा बीत जाने के बाद भी देशों के बीच जलवायु परिवर्तन पर वार्ता में गतिरोध कायम है। कम से कम 200 देश के अधिकारी शनिवार को यहां रातोंरात तैयार किए गए नए मसौदे का आकलन करने के लिए एकत्रित हुए।

इसे भी पढ़ें: चीन ने UN पर लगाया आरोप, कहा- अनुचित तरीके से आंतरिक मामलों में दे रहा दखल

कई देशों और पर्यवेक्षकों ने कहा कि नवीनतम मसौदे में 2015 के पेरिस जलवायु समझौते में की गई प्रतिबद्धताओं से पीछे हटने का जोखिम है और वैज्ञानिकों द्वारा ऐसी किसी चेतावनी को भी रेखांकित नहीं किया गया है कि ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में तेजी से गिरावट लाने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान ने फिर उठाया कश्मीर मुद्दा, UN सुरक्षा परिषद में भारत का किया विरोध

मैड्रिड में इस दो सप्ताह की वार्ता की अध्यक्षता कर रहीं चिली की पर्यावरण मंत्री कैरोलिना श्मिट ने देशों से नवीनतम मसौदे के ‘‘समग्र संतुलन’’ को मान्यता देने का आग्रह किया और अधिकारियों से कहा कि ‘‘दुनिया को दिखाएं कि हम काम करते हैं और बहुपक्षवाद भी काम करता है।’’

प्रमुख खबरें

Janhvi Kapoor का बचपन का चेन्नई घर अब Airbnb की लिस्ट में हुआ शामिल, एक्ट्रेस ने कहा- यह उनकी बेशकीमती संपत्ति थी

Kerala: बैंक खाते में जमा रकम लौटने से इनकार करने पर व्यक्ति ने खुदकुशी की

Pushkar Dhami के लिए अपनी सीट खाली करने वाले चंपावत के पूर्व विधायक कैलाश गहतौड़ी का निधन

मेरे पिता को उनकी मां से विरासत में संपत्ति नहीं, शहादत मिली : Priyanka Gandhi