संयुक्त राष्ट्र ने म्यांमार के रोहिंग्या समुदायों के मानवाधिकार उल्लंघन की निंदा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2019

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासभा में शुक्रवार को एक प्रस्ताव पारित कर म्यांमार के रोहिंग्या मुसलमानों और अन्य अल्पसंख्यकों की मनमानी गिरफ्तारी, प्रताड़ना, बलात्कार और हिरासत में होने वाले मौत समेत अन्य मानवाधिकार उल्लंघनों की कड़ी निंदा की। इस 193 सदस्यों वाले वैश्विक निकाय में 134 सदस्यों ने प्रस्ताव के पक्ष में वोटिंग की जबकि नौ ने इसे स्वीकृति नहीं दी। वहीं 28 सदस्य सभा में मौजूद नहीं थे। इस प्रस्ताव में म्यांमार  सरकार से रखाइन, कचीन और शान राज्यों में रोहिंग्या एवं अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ घृणा को बढ़ावा देने वाली समस्या से निपटने के कदम उठाने की अपील भी की गई है।

इसे भी पढ़ें: चीन का कठोर कदम, अब अपने हिसाब से कुरान और बाइबल में करेगा बदलाव

महासभा के प्रस्ताव कानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं होते, लेकिन वे विश्व के विचारों को व्यक्त करते हैं। बौद्ध बहुलता वाले म्यामां में रोहिंग्या समुदाय के लोगों को लंबे समय से बांग्लादेश का “बंगाली” माना जाता रहा है, जबकि उनके परिवार पीढ़ियों से इस देश में रह रहे हैं। इनमें से लगभग सभी को 1982 से नागरिकता नहीं दी गई है। उनके पास कहने के लिए अपना कोई देश तो नहीं है, साथ ही उन्हें आवाजाही की स्वतंत्रता और अन्य मूलभूत अधिकार भी प्राप्त नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: NRC के साथ मिलकर CAA भारत के मुसलमानों के दर्जे को कर सकता है प्रभावित

लंबे समय से चले आ रहे रोहिंग्या संकट ने 25 अगस्त 2017 को भयंकर रूप ले लिया था, जब म्यामां की सेना ने रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई की थी। इसे उसने रखाइन प्रांत में सफाया अभियान का नाम दिया था और कहा था कि रोहिंग्या चरमपंथी समूह के एक हमले के जवाब में उसने यह कार्रवाई की। इस कार्रवाई के चलते बड़ी संख्या में रोहिंग्या बांग्लादेश भाग गए। आरोप लगाए गए कि सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर बलात्कार एवं हत्या की घटनाओं को अंजाम दिया और हजारों घर जला दिए।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ‘भारत पवेलियन’ का किया उद्घाटन

Iran कर रहा ताबड़तोड़ हमला! अब तुर्की की ओर दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, NATO ने हवा में कर दिया तबाह

12 देशों में America का एक्शन, अपने नागरिकों को मीडिल ईस्ट छोड़ने का निर्देश, बड़े हमले की तैयारी!

Nepal Election: Gen-Z तय करेगी किसकी बनेगी सरकार? KP Oli और Prachanda की बढ़ी टेंशन