UN उप महासचिव Amina Mohammed 26 अगस्त से भारत का दौरा करेंगी, अधिकारियों से होगी चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 20, 2026

योषिता सिंह संयुक्त राष्ट्र, 20 अगस्त संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव अमीना मोहम्मद इस महीने के अंत में भारत की यात्रा करेंगी और इस दौरान वह नयी दिल्ली और इस वैश्विक संस्था के बीच सहयोग पर चर्चा करेंगी। मोहम्मद इस सप्ताह चीन जाएंगी और इसके बाद मंगोलिया का दौरा करेंगी। वहां से न्यूयॉर्क लौटते समय वह भारत आएंगी।

इस दौरान वह ‘‘सतत विकास लक्ष्यों के समर्थन में डिजिटल नवोन्मेष के इस्तेमाल की संभावनाओं और चुनौतियों पर छात्रों के साथ विचार-विमर्श करेंगी।’’ दुजारिक ने बताया कि अमीना मोहम्मद चीन में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कृत्रिम मेधा (एआई) और मानव विकास पर तीसरे संवाद की अध्यक्षता करेंगी। उन्होंने बताया कि 23 अगस्त को वह महासचिव के प्रतिनिधि के रूप में मंगोलिया की राजधानी उलानबटोर जाएंगी, जहां वह मरुस्थलीकरण से निपटने संबंधी संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (यूएनसीसीडी सीओपी-17) के पक्षकारों के 17वें सत्र में हिस्सा लेंगी। अमीना मोहम्मद इससे पहले जुलाई 2023 में भारत आई थीं।

जनवरी 2022 में संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव के रूप में पांच वर्ष के दूसरे कार्यकाल के लिए दोबारा नियुक्ति के बाद यह भारत की उनकी पहली यात्रा थी। उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की थी और बेंगलुरु भी गई थीं।

प्रमुख खबरें

ICC T20 Rankings: Shreyas Iyer करियर के सर्वश्रेष्ठ 7वें पायदान पर पहुंचे

Lepchajagat में WBFDC लॉज और Homestay से निहारें Kanchenjunga, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेस्ट

Instant Dhokla Recipe: बिना खमीर 10 मिनट में घर पर बनाएं बाजार जैसा स्पंजी ढोकला

Sitamarhi और Vaishali में मुठभेड़ व हमले के बाद छह बदमाश गिरफ्तार