म्‍यांमार में हो सकता है भयंकर गृह युद्ध, संयुक्त राष्ट्र के दूत ने दी चेतावनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2021

संयुक्त राष्ट्र। म्यांमार के लिए संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत ने देश में गृह युद्ध की आशंका के प्रति सोमवार को आगाह किया। उन्होंने कहा कि लोग सैन्य जुंटा के खिलाफ खुद को तैयार कर रहे हैं और प्रदर्शनकारियों ने घर पर बने हथियारों एवं कुछ नस्ली सशस्त्र समूहों से प्राप्त प्रशिक्षण का इस्तेमाल कर रक्षात्मक रुख अपनाने के बजाय आक्रामक रुख अपनाना शुरू कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र के डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में क्रिसरीन श्रैनर बर्जनर ने कहा कि लोग आत्मरक्षा के कदम उठा रहे हैं क्योंकि वे निराश हैं और सेना के हमलों को लेकर भयभीत हैं।

इसे भी पढ़ें: खुशनुमा हुआ व्हाइट हाउस का माहौल, अधिकतर ने उतारे मास्क, गले मिलने का दौर शुरू

बर्जनर ने कहा, “स्पष्ट तौर पर दोनों पक्षों को वार्ता के लिए रजामंद करना आसान नहीं होगा लेकिन मैं अपने प्रभाव की.... और खून-खराबा तथा लंबे समय तक चल सकने वाले गृह युद्ध को टालने की पेशकश करती हूं।’’ उन्होंने कहा, “हम स्थिति को लेकर चिंतित हैं और स्पष्ट तौर पर चाहते हैं कि वहां के लोग तय करें कि वह देश को सामान्य स्थिति में पहुंचते हुए कैसे देखना चाहते हैं।” बर्जनर ने म्यांमा में स्थिति को “बहुत खराब” बताते हुए कहा कि 800 से ज्यादा लोगों की मौत हुई, करीब 5,300 को गिरफ्तार किया गया है और सेना ने 1,800 से अधिक गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य