UNHRC से रूस को किया गया अलग, समर्थन में पड़े 93 मत, भारत ने बनाई दूरियां

By अनुराग गुप्ता | Apr 07, 2022

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) से बेदखल करने वाला प्रस्ताव पास हो गया है। जबकि भारत ने खुद को मतदान से अलग रखा। रूस के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव के समर्थन में 93 देशों ने मतदान किया। जबकि 24 देशों ने प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया। इसके अतिरिक्त 58 देशों ने खुद को अलग रखा।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में यूक्रेन के प्रतिनिधि ने बताया कि हम अब एक अनोखी स्थिति में हैं। अगर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का कोई सदस्य किसी अन्य संप्रभु राज्य के क्षेत्र में भीषण मानवाधिकारों का उल्लंघन और हनन करता है तो वह युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों के बराबर होगा। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में रूसी संघ की सदस्यता के अधिकारों का निलंबन एक विकल्प नहीं है, बल्कि एक कर्तव्य है।

प्रमुख खबरें

AI Talent का Superpower बना भारत, CEA नागेश्वरन बोले- दुनिया में अब हम दूसरे नंबर पर

Truecaller CEO का TRAI पर बड़ा हमला, कहा- नए Rules की वजह से देश में बढ़ रहा है Online Fraud।

एक और एक ग्यारह से भारतीयों के दूध में चीनी जैसे घुलने तक, Australia में PM Modi के 5 दमदार बयान

Samrat Choudhary का बड़ा ऐलान, Bihar में 10 तारीख को मिलेगी 1100 Pension, 97 लाख को लाभ