संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने भारतीय शांतिरक्षक ब्रिगेडियर झा के निधन पर शोक जताया

By Prabhasakshi News Desk | Dec 25, 2024

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने गोलन हाइट्स में यूएनडीओएफ में सेवारत रहे ब्रिगेडियर जनरल अमिताभ झा के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षण में उनके नेतृत्व तथा अडिग प्रतिबद्धता के लिए उन्हें याद रखा जाएगा। ब्रिगेडियर झा अप्रैल 2023 से ‘यूनाइटेड नेशन्स डिसइंगेजमेंट ऑब्सर्वर फोर्स’ (यूएनडीओएफ) के उप बल कमांडर के रूप में सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने हाल में सीरिया में असद सरकार गिरने के बाद जटिल हालात में यूएनडीओएफ के कार्यवाहक बल कमांडर की भी जिम्मेदारी निभाई थी।

इससे पहले भारतीय सेना ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में ब्रिगेडियर झा को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘‘सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और सेना के समस्त अधिकारी चिकित्सा कारणों से ब्रिगेडियर अमिताभ झा के असमय निधन पर गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हैं।’’ झा की तस्वीर के साथ एक पोस्ट में सेना ने लिखा, ‘‘भारतीय सेना दुख की इस घड़ी में शोक-संतप्त परिवार के साथ खड़ी है।’’ यूएनडीओएफ की वेबसाइट के अनुसार, ब्रिगेडियर झा 14 अप्रैल, 2023 को यूएनडीओएफ मिशन में शामिल हुए थे। वह एक इन्फैंट्री अधिकारी थे और यूएनडीओएफ में तैनाती से पहले उन्होंने भारत के पर्वतीय इलाकों में एक ब्रिगेड और कमांडिंग ऑफिसर के रूप में एक विशेष इकाई की कमान संभाली थी।

प्रमुख खबरें

Puja Diya Rules: पूजा में रुई और कलावे की बाती का अलग महत्व, समय और उद्देश्य के अनुसार करें चयन

Jan Gan Man: IIT Bombay की घटना से एक बार फिर उठा बड़ा सवाल- क्या देश में SC/ST Act का दुरुपयोग बढ़ रहा है?

Ganesh Utsav पर बप्पा के लिए बनाएं Rose Barfi, नोट करें आसान Bhog Recipe

Maruti Suzuki बढ़ाएगी पूंजीगत निवेश, GST 2.0 के बाद यात्री वाहनों की बिक्री में 36 फीसदी उछाल