इजराइली हमलों के बाद UN Security Council ने शांति सैनिकों के लिए ‘गंभीर चिंता’ जताई

By Prabhasakshi News Desk | Oct 15, 2024

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इजराइल द्वारा दक्षिणी लेबनान में व्यापक युद्ध के दौरान संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर गोलीबारी कर उन्हें घायल करने की घटना पर ‘‘गंभीर चिंता’’ व्यक्त की और क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने में उनकी भूमिका के लिए अपना समर्थन दोहराया। पिछले सप्ताह शांति सेना ‘यूनिफिल’ के ठिकानों पर इजराइल द्वारा किए गए हमलों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा हुई थी और संयुक्त राष्ट्र के सबसे शक्तिशाली निकाय द्वारा इस हमले के बाद दिया गया यह पहला बयान है। 

हमास ने सात अक्टूबर 2023 को दक्षिणी इजराइल में हमलों के साथ युद्ध की शुरुआत की थी। संयुक्त राष्ट्र में स्विटजरलैंड के राजदूत पास्कल बैरिसविल द्वारा पढ़े गए बयान में सभी पक्षों से ‘‘यूनिफिल कर्मियों और संयुक्त राष्ट्र परिसरों की सुरक्षा तथा संरक्षा का सम्मान करने’’ का आग्रह किया गया है। बैरिसविल सुरक्षा परिषद के वर्तमान अध्यक्षहैं। गाजा में युद्ध को लेकर 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद में गहरे मतभेद हैं। अमेरिका अपने सहयोगी इजराइल का बचाव कर रहा है, जबकि सदस्यों के बीच फलस्तीनियों के लिए समर्थन बढ़ गया है।

प्रमुख खबरें

योगी से अचानक मिलने आ गए चीन के दुश्मन, हिल गई दुनिया!

लद्दाख को लेकर सरकार ने अब क्या बड़ा फैसला ले लिया? अमित शाह ने X पर खुद पोस्ट कर दी ये धमाकेदार जानकारी

चीनी के स्टॉक पर नजर, सरकार ने अपने नोटिफिकेशन में क्या निर्देश दिए हैं?

अमेरिका ने तो ट्रेलर दिखाया, भारत पूरी पिक्चर दिखाने वाला है! 500 किलो के बंकर बस्टर बम की टेस्टिंग से कांप उठेगा पाकिस्तान