UN ने हेलीकॉप्टर पर गोलीबारी के बाद पूर्व Congo के लिए उड़ानें निलंबित की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2023

पूर्व कांगो में एक हेलीकॉप्टर पर भारी गोलीबारी के बाद संयुक्त राष्ट्र ने युद्ध ग्रस्त क्षेत्र के लिए उड़ानें निलंबित कर दी हैं। संगठन की ओर से सोमवार को यह जानकारी दी गई। संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के एक बयान में कहा गया कि उत्तरी किवु प्रांत में वालिकाले से क्षेत्रीय राजधानी गोमा लौट रहे एक हेलीकॉप्टर पर पिछले सप्ताह 10 मिनट तक हमला किया गया, लेकिन सभी तीन चालक दल और 10 यात्रियों के साथ हेलीकॉप्टर गोमा में सुरक्षित तरीके से उतरने में सफल रहा। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि क्षेत्र के विशेष मार्गों पर उड़ानों को सुरक्षा हालात की समीक्षा किये जाने तक निलंबित किया गया है।

हेलीकॉप्टर के जरिये कांगो के सुदूर इलाकों में मदद पहुंचाई जाती है जहां खराब सड़कों या असुरक्षा के कारण अन्य माध्यम से नहीं पहुंचा जा सकता। हमले की जिम्मेदारी किसी समूह ने नहीं ली है, लेकिन उत्तरी किवु में दूसरी बार हेलीकॉप्टर पर गोलीबारी की गई। इसके पहले के हमले में एक दक्षिण अफ्रीकी शांति कर्मी की मौत हो गई थी और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया था। पूर्वी कांगो में 120 समूह सत्ता, जमीन और बेशकीमती खनिज संसाधनों के लिए लड़ रहे हैं। वर्ष 2021 के उत्तरार्ध में हिंसा में तब तेजी आई जब करीब एक दशक तक निष्क्रिय रहे एम23 विद्रोहियों ने फिर से सिर उठाया और क्षेत्र पर कब्जा करना शुरू कर दिया।

प्रमुख खबरें

Digvijay Singh की RSS तारीफ से Congress में बवाल, Rahul Gandhi बोले- आप गलती कर गए!

Benefits of Yoga: बिस्तर पर करें ये 2 योगासन, 7 दिन में पिघलेगी पेट की चर्बी, महिलाओं के लिए खास

नए साल में Delhi की महिलाओं को मिलेगी बड़ी सौगात! Pink Saheli Smart Card से होगी मुफ्त बस यात्रा

Women International Cricket में 10 हजार रन पूरे करने वाली दूसरी भारतीय बल्लेबाज बनीं Smriti Mandhana