अनएकेडमी ने खराब प्रदर्शन, जरूरत नहीं होने के आधार पर 600 कर्मचारियों को निकाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2022

नयी दिल्ली|  शिक्षा-प्रौद्योगिकी कंपनी अनएकेडमी ने खराब प्रदर्शन और काम के हिसाब से जरूरत नहीं होने के आधार पर 600 कर्मचारियों को निकाल दिया है। कंपनी ने इस साल के अंत तक लाभ की स्थिति में होने और काम में दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से करीब 600 कर्मचारियों की छंटनी की है।

संपर्क करने पर अनएकेडमी के एक प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी को उच्च प्रदर्शन और पारदर्शिता की संस्कृति में तैयार किया गया है। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘कई तरह के आकलन के निष्कर्ष के आधार पर कर्मचारियों, अनुबंधित कर्मियों और शिक्षकों का फिर से मूल्यांकन किया गया।

इसके आधार पर कुछ कर्मचारियों की छंटनी की गयी है। इसका कारण उन कर्मचारियों की काम के हिसाब से जरूरत नहीं होना और प्रदर्शन मानकों के अनुरूप नहीं होना है...।

प्रमुख खबरें

Punjab Police ने Moldova से गैंगस्टर Amritpal Singh को किया प्रत्यर्पित

नंबर 9 पर उतरकर रज़ाउल्लाह ने उड़ाए 9 Sixes, डेब्यू मुकाबले में 81 रन बनाकर रचा इतिहास

पंजाब में AAP सरकार के स्कूलों की निष्पक्ष जांच करे CJP, सचिन पायलट ने दी चुनौती

BRICS देशों ने साझी Currency पर साधी चुप्पी, स्थानीय मुद्राओं में लेनदेन पर दिया जोर