ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं करने के बाद कोच शॉपमैन के भविष्य पर अनिश्चितता छायी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2024

भारतीय महिला हॉकी टीम के शुक्रवार को यहां 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में विफल होने के बाद कोच यानेक शॉपमैन के भविष्य पर अनिश्चितता मंडरा रही है। भारतीय टीम एफआईएच क्वालीफायर के तीसरे स्थान के मैच में जापान से 0-1 से हार गयी जिससे उसका ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने का सपना टूट गया। जापान के लिए काना उराता ने छठे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से गोल किया जो निर्णायक रहा। शॉपमैन ने मैच के बाद कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हम कल जर्मनी से मिली हार के बाद मानसिक रूप से तैयार थे। हमने रक्षण में भी अच्छी शुरूआत नहीं की और ऐसा कभी कभार हो जाता है। बतौर टीम हमने जुझारू खेल दिखाया, शुरू में गोल गंवाने के बाद हमने पूरे मैच में दबदबा बनाया। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें गोल करने की जरूरत थी लेकिन हम नहीं कर सके। हम ऐसा क्यों नहीं कर सके, अगर मैं इसका जवाब जानती तो मैं यहां नहीं खड़ी होती।

हमने जापान के खिलाफ जो पिछले तीन मैच खेले हैं, उसमें से इस मुकाबले में हमने दबदबा बनाया। इस बार हम गोल नहीं कर सके जबकि पिछले मुकाबलों में हमने गोल किये थे। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘जापान की गोलकीपर ने कल दो गलतियां की थीं। जर्मनी को 15 पेनल्टी कॉर्नर मिले थे लेकिन वे गोल नहीं कर सके। उनका पेनल्टी कॉर्नर रक्षण अच्छा है। ’’ शॉपमैन ने कहा कि ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं करने की टीस उन्हें लंबे समय तक सालती रहेगी।

प्रमुख खबरें

Delhi CEO ने मसौदा सूची से हटाए 47 लाख से अधिक मतदाताओं का फिर से सत्यापन शुरू कराया

Connaught Place प्रदर्शन से पहले Delhi Police ने कॉजपा नेता Abhijeet Deepke को हिरासत में लिया

घाटे से उबरी Shoppers Stop, दूसरी तिमाही में कमाया 3.11 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के खिलाफ Rahul Gandhi पहुंचे कोर्ट का रुख करने, Delhi Police पर साधा निशाना