IPL हो सकता है रद्द! BCCI और फ्रेंचाइजी मालिकों के बीच कांफ्रेंस कॉल हुई स्थगित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2020

नयी दिल्ली। पहले ही से 15 अप्रैल तक निलंबित आईपीएल को लेकर अनिश्चितता बढती जा रही है चूंकि बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी मालिकों के साथ निर्धारित कांफ्रेंस कॉल स्थगित कर दिया। कोविड 19 के चलते इस लुभावनी लीग के रद्द होने का खतरा भी मंडरा रहा है।

दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण से 16000 से ज्यादा मौते हो चुकी है जबकि भारत में 400 मामले सामने आये हैं और नौ लोग मारे जा चुके हैं। किंग्स इलेवन पंजाब टीम के सह मालिक नेस वाडिया ने कहा ,‘‘ सबसे पहले इंसानियत है। सब कुछ उसके बाद। अगर हालात नहीं सुधरते हैं तो इस बारे में बात करने का भी कोई फायदा नहीं।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी जिम्नास्टिक ने तोक्यो ओलंपिक स्थगित करने की मांग की

आईपीएल नहीं होता है तो यही सही।’’ एक अन्य फ्रेंचाइजी के मालिक ने कहा ,‘‘ इस समय कुछ भी बात करने का फायदा नहीं है। पूरे देश में लॉकडाउन है। हमारे सामने आईपीएल से भी अहम मसले हैं।’’ आठ टीमों की यह लीग 29 मार्च से शुरू होनी थी जिसे 15 अप्रैल तक टाल दिया गया। वाडिया ने कहा ,‘‘मैं इस समय आईपीएल के बारे में सोच भी नहीं सकता। यह अप्रासंगिक हो गया है। सबसे जरूरी इस समय के हालात है। यह तीसरे विश्व युद्ध जैसी स्थिति है जिसमें हम इतने सारे लोगों की मदद के लिये लड़ रहे हैं।’’ उन्होंने कहा ,‘‘सरकार ने कुछ ठोस कदम उठाये हैं।हम अक्सर सरकार की आलोचना करते हैं लेकिन अच्छे कदमों की तारीफ होनी चाहिये।

इसे भी पढ़ें: IOC अधिकारी बोले, कोरोना वायरस के चलते टोक्यो ओलिंपिक का टलना तय

भारत जैसे बड़े देश में सारी उड़ाने रद्द कर दी गईहै।यह बहुत बड़ा और सकारात्मक कदम है।’’ एक बीसीसीआई अधिकारीी ने कहा ,‘‘ अगर ओलंपिक एक साल के लिये स्थगित हो सकते हैं तो आईपीएल क्यो नहीं। ऐसे में आईपीएल का आयोजन कर पाना काफी मुश्किल है। सरकार इस समय विदेशियों को वीजा देने की सोच भी नहीं रही है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा