घर पर अकेला देख मामा ने 8 साल की भांजी के साथ किया बलात्कार फिर दी धमकी!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2021

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आठ वर्षीय बच्ची से बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने 28 वर्षीय मामा को गिरफ्तार किया है। कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में भांजी से बलात्कार करने के आरोपी मामा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता जब 14 जुलाई की दोपहर अपने भाई के साथ खेल रही थी तब उसका मामा वहां पहुंचा और उसे अपने कमरे में ले गया और कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि आरोपी ने बालिका को घटना की जानकारी देने पर उसके माता-पिता की हत्या करने की धमकी दी और वहां से भाग गया।

प्रमुख खबरें

12 करोड़ की बड़ी कुर्बानी, Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी, BCCI की मुहर का इंतजार!

मुझे Delhi Police गिरफ्तार करने वाली है..., Abhijeet Dipke का Jail Bharo Andolan का आह्वान, Jantar Mantar पर बढ़ा तनाव

भारत से पहली बार कांपा चीन, पुतिन के गुरु बोले हिंदू आ रहे हैं!

Bihar को मिलेगी नई पहचान, Patna का JP Ganga Path बनेगा World-Class Tourism Hub