Agra में यमुना नदी में नहाने उतरे मामा-भांजे बहे, एक युवक का शव मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2023

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में मामा-भांजे यमुना नदी में नहाने के दौरान पानी में बह गए। पुलिस ने बताया कि एक युवक (मामा) का शव बरामद कर लिया गया है, लेकिन उसके भांजे का पता अभी नहीं चल सका है। सूचना पर पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश शुरू की। इस संबंध में थाना सिकंदरा के पुलिस निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि तलाश के बाद एक युवक (मामा) का शव बरामद कर लिया गया, लेकिन उसके भांजे की तलाश की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मामा-भांजे की पहचान सुनील (26) और सौरभ (17) के रूप में हुई है जो शनि मंदिर में दर्शन करने के लिए घर से निकले थे।

पुलिस ने बताया कि उनके साथ उनके पड़ोसी युवक नैना ओर छोटू भी नहा रहे थे। चारों व्यक्ति पश्चिमी मानी घाट पर यमुना में नहा रहे थे कि अचानक सुनील और सौरभ गहरे पानी में बह गये। दोनों को डूबता देख उनके साथ नहा रहे छोटू और नैना यमुना नदी से बाहर आ गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। दोनों ने अपने गांव और अन्य लोगों को जानकारी दी। मौके पर पुलिस और परिवार के लोग भी पहुंच गए। सुनील पुत्र ताराचंद मथुरा जिले के नगला अमरा का निवासी था और सौरभ पुत्र सुरजीत मथुरा जिले के सहाई का निवासी है।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!