भतीजे अखिलेश को चाचा शिवपाल की नसीहत, समाजवादी पार्टी में नहीं होनी चाहिए माफियाओं की एंट्री

By अंकित सिंह | Sep 02, 2021

हाल में ही माफिया डान और बहुजन समाज पार्टी के विधायक मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी ने आज अपने बेटे के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। इसी को लेकर अखिलेश यादव के चाचा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल यादव ने अपनी राय रखी है। शिवपाल यादव ने साफ तौर पर कहा कि समाजवादी पार्टी में माफियाओं की एंट्री नहीं होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि जब तक वह समाजवादी पार्टी में थे तब तक इस तरह के लोगों को कभी भी प्रवेश नहीं करवाया गया। शिवपाल यादव ने यह भी कहा कि जब तक मैं प्रदेश अध्यक्ष था हमारे पास कोई माफिया नहीं आया। किसी भी माफिया को समाजवादी पार्टी में नहीं लिया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: सहयोगी दलों के समाज को देंगे उचित सम्मान : अखिलेश यादव

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने है। सभी पार्टियां अपनी अपनी रणनीति को अंजाम देने में जुटी हुई हैं। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव लगातार भाजपा सरकार पर निशाना साध रहे हैं। वही शिवपाल यादव की अपनी रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। इन सबके बीच लगातार सवाल यह उठ रहे हैं कि क्या शिवपाल यादव और अखिलेश यादव एक बार फिर से साथ आ सकते हैं। हालांकि दोनों इस संभावना से लगातार इंकार कर रहे हैं।

 

प्रमुख खबरें

Asian Games में Manush Shah और Manav Thakkar की जोड़ी से पदक की आस

Donald Trump ने H-1B Visa पर लगाया 1 लाख डॉलर का शुल्क एक साल और बढ़ाया

The Scandal K-Drama Review | सोन ये-जिन और जी चांग-वूक का जादू, धीमी रफ्तार के बावजूद बांधे रखती है नेटफ्लिक्स सीरीज़

DUSU Election में 39.77 प्रतिशत मतदान, शनिवार को होगी वोटों की गिनती