नोएडा में अनियंत्रित मोटरसाइकिल नाली में गिरी, एक की मौत दो घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2024

नोएडा जिले के थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के नोएडा एक्सप्रेसवे के पास सोमवार को एक मोटरसइकिल अनियंत्रित होकर बड़ी नाली में जा गिरी जिससेउस पर सवार तीन में से एक युवक की मौत हो गई और दो घायल हो गए।

थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि आज सुबह करीब चार बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पंकज तथा उसके साथी रोहित गुप्ता और बंटी महेश्वरी कहीं जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि नोएडा एक्सप्रेसवे पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर वहां बनी एक बड़ी नाली में जा गिरी जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बालियान ने बताया कि सूचना मिलने पर वहां पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सं इस घटना में तीनों घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया ,जहां पर एक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख