सैफ चैम्पियनशिप में जीत के साथ आगाज करेगी U-18 भारतीय फुटबॉल टीम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2019

काठमांडू। आत्मविश्वास से भरी भारत की अंडर-18 फुटबॉल टीम सोमवार को सैफ चैम्पियनशिप में यहां बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत जीत से करने की कोशिश करेगी। बांग्लादेश ने ग्रुप के शुरूआती मुकाबले में श्रीलंका पर 3-0 से जीत हासिल की और भारत के अंडर-19 कोच फ्लाएड पिंटो विपक्षी टीम की मजबूती से अच्छी तरह वाकिफ हैं।

पिंटो ने कहा कि हमने श्रीलंका के खिलाफ उनके पहले मैच में देखा था। उनका दमखम और ताकत शानदार है। इसका मतलब है कि हमें अपने खेल में सर्वश्रेष्ठ होना होगा। यह हमारे लिये परीक्षा होगी। उन्होंने कहा कि लेकिन हम चुनौतियों के लिये तैयार हैं। हमें ध्यान लगाये रखना होगा और उसी ऊर्जा से खेलना जिससे हम पहले खेल रहे थे। भारतीय टीम नवंबर में होने वाले एएफसी अंडर-19 क्वालीफायर की तैयारियों में जुटी है और इस कारण यह चैम्पियनशिप काफी अहम बन गयी है।

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज