जम्मू-कश्मीर निर्माणाधीन पुल ढहा, मजिस्ट्रेट स्तर की जांच के आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2022

जम्मू। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सांबा जिले में एक निर्माणाधीन पुल पर लगे लोहे के ‘शटर’ के गिरने की घटना के, मजिस्ट्रेट स्तर की जांच के आदेश दिए गए हैं। इस हादसे में 27 लोग घायल हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि रामगढ़-कौलपुर में देविका नदी पर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा इस प्रमुख पुल का निर्माण किया जा रहा है। सांबा की उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने कहा, ‘‘ पुल ढहने की घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) के नेतृत्व में की जाएगी और इसकी रिपोर्ट तीन दिन में सौंपी जाएगी।’’ उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज का पूरा खर्च जिला प्रशासन, ‘जिला रेडक्रॉस कोष’ से देगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police का X को आदेश: मानहानिकारक पोस्ट हटाओ, यूजर डेटा दो | NEET Protest

Sawan Special Fashion Tips: सावन में ग्रीन कुर्ते के साथ ट्राई करें ये 5 बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन और Styling Hacks

Delhi Police कार्रवाई पर Rajya Sabha में बवाल! Nadda-Kharge भिड़े, राजनीति के आरोप-प्रत्यारोप

Turkey के आगे नेतन्याहू की एक न चली, मुस्लिम NATO के लिए ट्रंप देंगे F-35