Hardik Pandya की कप्तानी में Mumbai Indians ने तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड, बोले- टीम बहुत खुश है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2026

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने रविवार को यहांइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) पर मिली जीत के बाद कहा कि सत्र का पहला मैच जीतने के लिए लंबा इंतजार (13 सत्र) करना पड़ा। मुंबई इंडियंस हमेशा आईपीएल में धीमी शुरुआत करने वाली टीम रही है। टीम ने आईपीएल में आखिरी बार अपना पहला मैच अप्रैल 2012 में जीता था जिसमें उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हराया था। टीम ने 2013 से लेकर 2020 के बीच पांच बार खिताब जीता लेकिन पहले मैच में हार का सिलसिला जारी रहा।

रोहित (43 गेंद, चार चौके और आठ छक्के) और रिकलटन (38 गेंद, छह चौके, छह छक्के) की मदद से मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 224 रन बनाकर जीत हासिल की। पंड्या ने कहा, ‘‘रोहित और रिकलटन ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। ’’ रिकलटन और क्विंटन डिकॉक में से किसी एक को चुनने के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘रेयान ने पिछले साल हमारे लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। और क्विनी एक बेहतरीन इंसान हैं। वह समझ गए थे कि हम एक खिलाड़ी का साथ दे रहे हैं और टीम में निरंतरता बनाए रखना चाहते हैं। यह तरीका काम आया। जब भी मैं रोहित को कुछ शॉट्स खेलते देखता हूं तो हर कोई हैरान रह जाता है। उनकी बल्लेबाजी बेहतरीन नहीं बल्कि जबरदस्त है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने Xi Jinping से पूछा था क्या चीन खरीदेगा अमेरिकी हथियार, US राजदूत का बयान

Donald Trump और Anthropic CEO डारियो अमोदेई के बीच डिनर की योजना

Tejaswin Shankar ने Asian Games में जीता कांस्य, रजत गंवाने पर जताई निराशा

Tripura TTAADC: 587 ग्राम समितियों की 2,950 सीटों पर मतदान शुरू