प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 में पहले या दूसरे स्थान पर होगा : Chandrababu Naidu

By Prabhasakshi News Desk | Jan 18, 2025

अमरावती । आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू ने राज्य के विकास के लिए ‘‘डबल इंजन’’ सरकार को आवश्यक बताते हुए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की और कहा कि उनके नेतृत्व में देश 2047 तक दुनिया की नंबर एक या दो अर्थव्यवस्था बन सकता है। नायडू ने कडप्पा जिले के म्यदुकुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)द्वारा जीती गई कुल 25 लोकसभा सीटों में से 21 सीट ‘संजीवनी’ की तरह हैं। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश ‘‘आर्थिक रूप से वेंटिलेटर पर है’’ और केंद्र सरकार द्वारा आपूर्ति की जा रही ऑक्सीजन पर जीवित है।

नायडू ने कहा कि विकास केवल राज्य और केंद्र दोनों स्तर पर ‘डबल इंजन सरकारों’’ के साथ ही सुनिश्चित किया जा सकता है, जिससे दोहरे अंकों की वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पोलावरम सिंचाई परियोजना सहित कई परियोजनाओं के लिए मदद का हाथ बढ़ा रही है और उसने विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र के लिए पैकेज की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम आपको आश्वस्त करते हैं कि पोलावरम सिंचाई परियोजना अगले दो वर्षों में पूरी हो जाएगी। केंद्र सरकार ने परियोजना के पहले चरण के लिए पहले ही 12,200 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए हैं। बांध का ‘डायाफ्राम’ दीवार का निर्माण शुरू हो गया है।’’

उन्होंने नदियों को आपस में जोड़ने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि गोदावरी और कृष्णा नदियों को पहले ही आपस में जोड़ा जा चुका है तथा राज्य सरकार अब गोदावरी और पेन्ना नदियों को जोड़ने की योजना बना रही है। तेदेपा संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव को याद करते हुए नायडू ने कहा कि पूर्व नेता की कुछ पहल, जैसे स्थानीय निकाय चुनावों में महिलाओं और पिछड़े समुदायों के लिए आरक्षण राष्ट्र के लिए आदर्श बन गए हैं।

प्रमुख खबरें

West Bengal Election: BJP का बड़ा दांव, RG Kar पीड़िता की मां को टिकट देकर महिला सुरक्षा पर TMC को घेरा

US दूतों को Iran ने किया रिजेक्ट, अब JD Vance संभालेंगे Pakistan में बातचीत की कमान?

Vande Bharat में खाने में शिकायत पर Indian Railways का सख्त एक्शन, IRCTC और वेंडर पर ठोका जुर्माना

IPL 2026: RCB को नया मालिक मिलने के साथ बदलेगा नाम? अनन्या बिड़ला ने दिया ये जवाब