हरियाणा मेंउज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थी परिवारों को अब 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा: Saini

By Prabhasakshi News Desk | Aug 07, 2024

जींद (हरियाणा) । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थी परिवारों को अब 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। सैनी ने यह घोषणा राज्य में कुछ महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले और ‘हरियाली तीज’ के मौके पर की। उन्होंने यहां जींद में आयोजित राज्य-स्तरीय तीज उत्सव में कहा, “प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थी परिवारों को अब 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। इससे प्रदेश के 1.80 लाख रुपये से कम आय वाले लगभग 46 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा।” 

इसके अलावा, उन्होंने समूह सखी के मासिक मानदेय को भी 150 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये करने की घोषणा की। सैनी ने समारोह में स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों को सशक्त करने की दिशा में 100 करोड़ रुपये के ब्याज रहित ऋण भी प्रदान किये। उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष में स्वयं सहायता समूहों को 490 करोड़ रुपये की राशि के ऋण उपलब्ध करवाये जाने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने कहा, “हरियाणा सरकार ने विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिये दो लाख बहन-बेटियों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है।” 

उन्होंने कहा, “बाईस जनवरी, 2015 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पानीपत से ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की थी। हमारी सरकार और महिलाओं ने मिलकर इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है।” सैनी ने कहा कि अब हरियाणा में लिंगानुपात की दर 871 से सुधरकर 941 हो गई है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की थी। आप भी आज हरियाली तीज के अवसर पर एक संकल्प लेकर जाएं और कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने मृत व्यक्ति के नाम Learning Licence बनने पर केंद्र और यूपी से मांगा जवाब

पीलीभीत में Punjab and Sindh Bank के वरिष्ठ अधिकारी 8.52 करोड़ की धोखाधड़ी में गिरफ्तार

Telangana Assembly के पहले दिन भारी हंगामा, HC ने BRS विधायकों को रोकने पर पुलिस को लगाई फटकार

West Asia में तनाव के बीच व्यापार और कनेक्टिविटी बढ़ा रहा भारत, S Jaishankar ने दी जानकारी