दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर ग्रीम स्मिथ ने विराट कोहली को लेकर कहीं ये बड़ी बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2022

लंदन।दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ग्रीम स्मिथ ने कहा है कि भारत ने पूर्व कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में टेस्ट क्रिकेट के विकास में अहम भूमिका निभाई है। उनका साथ ही मानना है कि आने वाले वर्षों में केवल पांच या छह देश खेल के सबसे लंबे प्रारूप को खेल सकते हैं। स्मिथ का मानना है कि कुछ ही देश इस समय टेस्ट क्रिकेट के विकास में योगदान दे रहे हैं। स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन ‘स्काई स्पोर्ट्स’ पर कहा, ‘‘सिर्फ प्रतिष्ठित देश या बड़े क्रिकेट देश इस समय टेस्ट क्रिकेट में योगदान दे रहे हैं।’’

इसे भी पढ़ें: पैरा विश्व कप : पिस्टल निशानेबाज राहुल जाखड़ ने स्वर्ण पदक जीता

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की नई टी20 लीग में सभी छह टीम को इंडियन प्रीमियर लीग के मालिकों ने खरीदा है और हाल में लीग के आयुक्त नियुक्त किए गए स्मिथ ने इस निवेश का स्वागत किया जिसकी उन्हें लगता है कि देश के क्रिकेट बोर्ड को ‘सख्त जरूरत है।’ स्मिथ ने कहा, ‘‘यह निश्चित रूप से हमारे खेल में एक ऐसा निवेश है जिसकी दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट को सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘न्यूजीलैंड, वेस्ट इंडीज, दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों पर दबाव है कि वे इंग्लैंड, भारत के साथ वित्तीय रूप से व्यावहारिक बने रहें और वैश्विक खेल का प्रतिस्पर्धी बने रहना बेहद महत्वपूर्ण है।’’ टी20 लीग के पहले टूर्नामेंट के लिए अपने सभी खिलाड़ियों को उपलब्ध कराने के लिए क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने आस्ट्रेलिया में तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला नहीं खेलने का फैसला किया है। स्मिथ ने कहा, ‘‘पूरे साल के चार हफ्तों के लिए प्राथमिकता लीग होगी। मुझे लगता है कि अगर हमने यह नहीं किया होता तो दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट शायद आठ से दस खिलाड़ियों को यूएई लीग को खो देता।

प्रमुख खबरें

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी

Indian Coast Guard ने Odisha तट पर डूबे जहाज की लाइफबोट खोजी, 22 नाविकों की तलाश जारी

Kuwait Security Risk: US Troops की मौजूदगी पर उठे सवाल, Iran के हमलों में भारी Casualties से हड़कंप

Odisha Snakebite घटनाओं में 5 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत, मंत्री ने दिए निर्देश