Maharashtra को लेकर उद्धव की पूरी 'प्लानिंग' समझिए, डीके शिवकुमार निभा रहे अहम भूमिका

By अभिनय आकाश | Nov 23, 2024

महाराष्ट्र में काउंटिंग के दौरान दोनों ही गठबंधन कॉन्फिडेंट हैं कि उन्हीं की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री के चेहरों पर चर्चाएं हो रही हैं, बैठक पर बैठक हो रही है। लेकिन बैठक इसलिए भी कि जीते हुए विधायकों को सहेज कर कैसे रखा जाए। यानी नतीजों से पहले एक तरह का नारा विधायक एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। विधायकों को सेफ रखने के लिए इंतजाम करने शुरू कर दिए गए। महाराष्ट्र के चुनावी नतीजें कुछ घंटे में साफ हो जाएंगे। लेकिन सभी पार्टियां ये तैयारी में हैं कि अगर नौबत आ गई तो विधायकों को टूटने से कैसे बताया जाए। दोनों ही गुटों को डर है कि जोर तोर हो सकती है। सरकार बनाने का दावा दोनों तरफ से है। बहुमत का आंकड़ा 145 का है। पार्टियां अपने विधायकों के लिए होटल, हेलीकॉप्टर और रिजार्ट का इंतजाम भी कर चुकी है। जैसे जैसे नतीजे साफ होते जाएंगे उसी हिसाब से विधायकों को रिजार्ट से बाहर रहना है या अंदर रहना है ये साफ होगा। 

इसे भी पढ़ें: Jharkhand - Maharashtra election result: झारखंड और महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ दल करेगा राज्य या विपक्ष जमेगा कब्जा, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

सूत्रों की माने तो अघाड़ी विधायकों को एक रखने की जिम्मेदारी कर्नाटक के डिप्टी सीएम कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को दी गई है। जीतने वाले विधायकों को बेंगलुरु या मुंबई के किसी होटल में रखा जा सकता है। वहीं पूरे मामले में बीजेपी के राहुल नार्वेकर ने कहा कि उन्हें अपने साथियों और विधायकों पर भरोसा नहीं है। उनके साथियों का नेतृत्व पर भरोसा नहीं है। ऐसी स्थिति में इस तरह के काम उन्हें करने पड़ते हैं। जिन ट्रैवल एजेंट्स ने संजय राउत की बुकिंग ली है, जल्दी से वो एडवांस ले ले। नतीजों के बाद विधायकों को रखने की जरूरत भी उन्हें नहीं पड़ेगी। बुकिंग कैंसिल हो जाएगी। 

प्रमुख खबरें

Dia Mirza के प्रदूषण मुक्त दिवाली वीडियो पर विवाद, BJP की आपत्ति के बाद BMC ने हटाया

Maharashtra की 5 अदालतों को मिला बम धमाके का ईमेल, तलाशी के बाद निकली झूठी धमकी

Rahul Gandhi पर Sudhanshu Trivedi का तीखा वार, लगाया अराजकता फैलाने और गुमराह करने का आरोप

UK ILR Rules: विदेशी स्वास्थ्य कर्मियों को राहत, 5 साल में ही मिलेगा स्थायी निवास