अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर कसेगा शिकंजा, अब NIA करेगी जांच

By अभिनय आकाश | Feb 07, 2022

दाऊद इब्राहिम पर अब देश की आतंक पर जांच करने वाली सबसे बड़ी एजेंसी एनआईए शिकंजा कसेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से इसके लिए एक नया प्लान तैयार किया गया है। बता दें कि इसको लेकर गह मंत्रालय की एक बड़ी बैठक हुई थी। बैठक के बाद ये निर्णय लिया गया है कि दाऊद इब्राहिम और डी कंपनी से जुड़े हुए मामलों की जांच देश की सबसे बड़ी एजेंसी जो आतंक से जुड़े मामलों की जांच करती है एनआईए को दिया जाएगा। इसके लिए बकायदा गृह मंत्रालय की तरफ से एक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: जानें भारत में क्यों हो रहा Hyundai का विरोध, सफाई में कंपनी ने क्या कहा?

इससे पहले, भारत भर में होने वाली कई राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में दाऊद की संलिप्तता के बारे में हमारे साथ बहुत सारी जानकारी साझा की गई थी। वह भारत में लोगों की भर्ती कर रहा है और दंगा जैसी स्थिति पैदा करने के लिए आर्थिक और तार्किक रूप से उनकी मदद कर रहा है। आपको बता दें कि पिछले साल खबर आई थी कि दाऊद इब्राहिम का छोटा भाई अनीस इब्राहिम भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर है। अनीस इब्राहिम नशीले पदाथों की तस्करी में शामिल है और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई से अपने धंधे को संचालित कर रहा है। 

प्रमुख खबरें

Umar Khalid पर वृत्तचित्र की स्क्रीनिंग रोकने के लिए ABVP ने केंद्र से मांगी मदद

बुनियादी ढांचे पर Russia रोके हमले तो यूक्रेन भी बंद करेगा जवाबी कार्रवाई: Zelenskyy

Rajasthan Urban Body Polls: नितिन नवीन ने जनता का जताया आभार, कहा विकास नीतियों पर लगी मुहर

Punjab में Kisan Mazdoor Morcha का मंत्रियों के आवास पर प्रदर्शन, कर्ज माफी समेत 12 सूत्री मांगें उठाईं