नौकरी देने के बहाने बेरोजगार युवाओं के साथ हुई ठगी,आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

By सुयश भट्ट | Sep 03, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग की फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी देने का एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नौकरी देने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी की गई है। इस मामले में स्टेट साइबर पुलिस ने महाराष्ट्र से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि पहले मध्य प्रदेश वन विभाग की वेबसाइट से मिलती जुलती एक फर्जी वेबसाइट बनाई। इस वेबसाइट में जालसाजों ने फॉरेस्ट रेंजर और वन रक्षक के 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती का विज्ञापन निकाला था। जिसके बाद वन विभाग की असली वेबसाइट समझकर बेरोजगार युवा ठगों के झांसे में आ गए।

इसे भी पढ़ें:सीहोर के युवा साहित्यकार पंकज सुबीर को मिला रूस का पुश्किन सम्मान 

वहीं इस मामले में प्रदेश की स्टेट साइबर पुलिस ने  2 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी महाराष्ट्र के है। जानकारी मिली है कि अभी भी एक आरोपी फरार है। बताया जा रहा है कि आरोपी बेहद शातिर है और उनका नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। हालांकि फिलहाल मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश