By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2022
वाशिंगटन| अमेरिका में बेरोजगारी लाभ के लिए दावा करने वाले लोगों की संख्या में पिछले सप्ताह वृद्धि हुई है, लेकिन यह अब भी ऐतिहासिक रूप से निचले स्तर पर हैं। इन आंकड़ों से पता चलता है कि अमेरिकी श्रम बाजार की स्थिति मजबूत है और नई नौकरियों के अवसर रिकॉर्ड उच्चस्तर पर हैं।
कोरोना वायरस महामारी के बीच अमेरिकी अर्थव्यवस्था गहरी मंदी में चली गई थी। आज दो साल बाद अमेरिका के लोगों को असाधारण रोजगार सुरक्षा मिल रही है।