देश में लगातार बढ़ रही है बेरोजगारी, हरियाणा में सबसे अधिक बेरोजगार: सीएमआईई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2022

शोध संस्थान सीएमआईई ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में बेरोजगारी दर नवंबर में बढ़कर आठ प्रतिशत हो गई जो तीन महीनों का उच्चतम स्तर है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग ऑफ इंडियन इकॉनमी (सीएमआईई) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक नवंबर महीने में शहरी भारत में बेरोजगारी ग्रामीण क्षेत्र से कहीं अधिक रही। शहरी क्षेत्र में बेरोजगारी दर 8.96 प्रतिशत आंकी गई जबकि ग्रामीण क्षेत्र में यह 7.55 प्रतिशत रही।

इसे भी पढ़ें: एसटीपीआई को चालू वित्त वर्ष में आईटी निर्यात में 10 से 12 फीसदी वृद्धि हासिल होने की उम्मीद

वहीं, सबसे कम बेरोजगारी छत्तीसगढ़ में रही जहां सिर्फ 0.1 प्रतिशत लोग बेरोजगार रहे। उत्तराखंड में यह आंकड़ा 1.2 प्रतिशत, ओडिशा में 1.6 प्रतिशत, कर्नाटक में 1.8 प्रतिशत और मेघालय में 2.1 प्रतिशत बेरोजगारी नवंबर में आंकी गई। सीएमआईई के आंकड़े बताते हैं कि अक्टूबर में भारत की बेरोजगारी दर 7.77 प्रतिशत थी जबकि सितंबर में यह आंकड़ा 6.43 प्रतिशत था।

प्रमुख खबरें

जिगरी दोस्त रूस के सामने भारत को खड़ा करने की थी प्लानिंग, लेकिन मोदी...ट्रंप ने क्या खुलासा कर दिया

Congress High Command का DK Shivakumar को सख्त आदेश: Cabinet लॉबिंग से रहें दूर

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी व्रत से होते हैं सभी संकट दूर

Gayatri Jayanti 2026: सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं, जानें कैसे यह दिव्य मंत्र बदल सकता है जीवन