By निधि अविनाश | Feb 12, 2022
विधानसभा चुनाव के पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, शपथ लेने के तुरंत बाद, नई भाजपा सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति बनाएगी। उन्होंने खटीमा में मीडिया से बात करते हुए यह टिप्पणी की।धामी ने कहा, "उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता को जल्द से जल्द लागू करने से राज्य में सभी के लिए समान अधिकारों को बढ़ावा मिलेगा। यह सामाजिक सद्भाव को बढ़ाएगा, लैंगिक न्याय को बढ़ावा देगा, महिला सशक्तिकरण को मजबूत करेगा और राज्य की असाधारण सांस्कृतिक-आध्यात्मिक पहचान और पर्यावरण की रक्षा करने में मदद करेगा।" उन्होंने आगे कहा, "मैं जो घोषणा करने जा रहा हूं वह मेरी पार्टी का एक संकल्प है और नई भाजपा सरकार बनते ही इसे पूरा किया जाएगा। 'देवभूमि' की संस्कृति और विरासत को अक्षुण्ण रखना हमारा मुख्य कर्तव्य है, हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं।"