यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने MCLR में की 0.20 प्रतिशत की कटौती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2020

मुंबई। सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को विभिन्न अवधि के लिए सीमांत लागत धन-आधारित उधारी दर (एमसीएलआर) में 0.20 प्रतिशत कटौती की घोषणा की। नई दरें 11 जुलाई से लागू होंगी। बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि संशोधित एक वर्षीय एमसीएलआर 7.60 प्रतिशत की जगह 7.40 प्रतिशत होगी। तीन महीने और छह महीने के एमसीएलआर को घटाकर क्रमश: 7.10 फीसदी और 7.25 फीसदी कर दिया गया है। पिछले साल जुलाई से बैंक द्वारा लगातार 13 बार दर में कटौती की गई है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर