केंद्रीय कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

By अभिनय आकाश | Oct 28, 2020

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कोविड 19 पॉजिटिव पाई गईं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही स्मृति ईरानी ने अपने संपर्क में आए लोगों से जल्द से जल्द कोरोना टेस्ट करवाने का आग्रह किया है। ईरानी ने ट्वीट किया, इस तरह कीघोषणा के लिए शब्दों को तलाशना मेरे लिए मेरे लिए असामान्य है, इसलिए यहां इसे मुझे सरल रखना है- मेरी कोविड-19 जांच पॉजीटिव आई है और जो लोग मेरे संपर्क में आए उनसे मेरा आग्रह है कि जल्द से जल्द अपनी कोविड-19 जांच कराएं।

गौरतलब है कि स्मृति ईरानी हाल ही में बिहार में थीं, जहां उन्होंने चुनावी सभा की थी। केंद्रीय मंत्री और भाजपा की स्टार प्रचारक स्मृति ईरानी ने गोपालगंज में चुनावी सभा की थी। भाजपा के कई केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इनमें से एक हैं।  

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु में कांग्रेस और DMK में क्या लफड़ा हो गया? UP का जिक्र, कर्ज की फिक्र ने बढ़ाया सियासी पारा

Avatar Fire and Ash Collection | जेम्स कैमरन की अवतार 3 ने दुनिया भर में 750 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया, भारत में भी दमदार प्रदर्शन

UP Police Bharti 2026: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का बदला नियम, निगेटिव मार्किंग समाप्त, जानिए क्या है नया अपडेट

Arbaaz Khan से तलाक पर मिली थी खूब आलोचना, पर खुद के फैसले पर कायम! Malaika Arora ने बताई जिंदगी की कड़वी सच्चाई