केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने ज्वालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 04, 2022

शिमला।   केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने अपनी धर्मपत्नी पुष्पलता सिंह पटेल और बेटी प्रतिज्ञा सिंह पटेल के साथ आज  प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालाजी मंदिर में माथा टेका और पूजा अर्चना की। उन्होंने देवी भगवती से देश के कल्याण और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि यह शक्तिपीठ देशवासियों की आस्था व श्रद्धा का प्रमुख केन्द्र है। 

 

इसे भी पढ़ें: परिवहन निगम में कार्यरत 631 पीस मील वर्कर्स को अनुबंध पर तैनाती

 

उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार के कार्यकाल में एक लक्ष्य रखा गया है, जिसके तहत देश कोे 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर महात्मा गांधी की सोच वाला देश भारतवर्ष को बनाना है। महात्मा गांधी का सपना था देश को शौच मुक्त करना जिस पर बहुत तेज गति से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी स्वच्छता और पानी की महत्वता के लिए बहुत अधिक जागरूक हैं। वह अपने से बड़ों को भी यह बता रहे हैं कि पानी की महत्वता क्या है। उन्होंने कहा कि हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी बचाना है क्योंकि इसके साधन सीमित हैं।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल का बजट शानदार एवं जानदार : कश्यप

उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का सपना है कि हर घर जल पहुंचे तथा दूरदराज के गांव भी इससे अछूते नहीं होने चाहिए। यह हम सब की जिम्मदारी है और हर परिवार का अधिकार है जो उन्हें मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को जलजीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन जैसी इन योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक पहुंचाना चाहिए जब ये योजनाएं लोगों तक पहुंचेंगी तभी एक मजबूत भारत के निर्माण में मदद मिलेगी।

 इस अवसर पर देहरा के विधायक होशियार सिंह, ज़िला अध्यक्ष संजीव शर्मा, मीडिया प्रभारी सुमित शर्मा, मंडलाध्यक्ष ज्वाला जी मान सिंह राणा, मंडलाध्यक्ष देहरा निर्मल सिंह सहित विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरें

एक ही दिन दो बड़े Air Crash, France और Saudi Arabia में 25 लोगों ने गंवाई जान

TIAS Convocation: Prof. Sanjay Dwivedi बोले- AI के दौर में Digital Transformation के लिए तैयार हों छात्र

New Delhi में चर्चा, जब Indira Gandhi की Emergency के खिलाफ भवानी प्रसाद मिश्र की कलम बनी हथियार

Awami League को बचाने की जंग, Sheikh Hasina का ऐलान, बोलीं- हर साजिश तोड़कर इसी साल लौटूंगी वतन