केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पारिस्थितिकी, सामाजिक, पर्यावरणीय स्थिरता पर जोर दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2024

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी सचिवों जैसे पेशेवरों के सही मार्गदर्शन से स्थिरता के आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय स्तंभ फल-फूल सकते हैं।

एक बयान के अनुसार, भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) के 56वें ​​स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि आईसीएसआई और उसके सदस्य विकसित भारत बनाने की आकांक्षा को साकार करने में भागीदार बनें।

संस्थान ने बयान जारी कर मंत्री के हवाले से कहा, ‘‘वर्तमान समय में स्थिरता की बहुत प्रासंगिकता है। स्थिरता के तीन स्तंभ - आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय - तभी फल-फूल सकते हैं, जब आप जैसे शासन पेशेवरों द्वारा सही मार्गदर्शन किया जाए।’’

पटेल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री हैं। आईसीएसआई के अध्यक्ष बी नरसिम्हन ने विकास और नवाचार को बढ़ावा देने वाले एक सुसंगत वातावरण के निर्माण में सभी प्रयासों को समन्वित करने पर जोर दिया।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: 26 अगस्त की आपदा के बाद 2,465 लापता लोगों की आधिकारिक सूची जारी

ठाणे में Maharashtra ATS ने 13 लाख के इनामी Naxalite संजय यादव को दबोचा

Ayodhya Deepotsav में बोले उपराष्ट्रपति CP Radhakrishnan, राम के आदर्शों पर चल रहे PM Modi और योगी

भजनलाल शर्मा के बयान पर भड़के Ashok Gehlot, सबूत देने या माफी मांगने की दी चुनौती