केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अर्की में भाजपा प्रत्याशी रतनपाल के लिये वोट मांगे

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 22, 2021

अर्की जयनगर, धुंदन व कराड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अर्की के विकास में रतनपाल का अहम योगदान है, क्योंकि विधानसभा क्षेत्र का विकास करना विधायक का काम होता है, लेकिन 4 वर्षों तक अर्की की एक भी मांग विधानसभा में नहीं रखी गई स्वर्गीय वीरभद्र जी छह बार के मुख्यमंत्री थे, वे चाहते तो अर्की का विकास कर सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। रतनपाल लगातार लोगों के बीच आते रहे और अर्की की मांगों को सरकार के समक्ष रखते रहे। जिसके फलस्वरुप आज अर्की में अच्छा विकास हुआ है और यह विकास आने वाले 1 वर्ष में भी किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से मिले भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना

 

उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं पिछला 1 वर्ष पूरे विश्व के लिए चुनौतियों से भरा रहा है। विकसित से विकसित देश करोना काल में अर्थव्यवस्था से जूझते रहे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत उन सभी चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ा और हमारे वैज्ञानिकों द्वारा दो स्वदेशी वैक्सीन बनाने का चुनौतिपूर्ण कार्य पूरा किया गया। भारत ने 100 करोड़ वैक्सीनेशन लगवाने का काम करके इतिहास रचा है, इसका श्रेय भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को जाता है। केंद्र सरकार ने 35000 करोड का बजट केवल और केवल वैक्सीनेशन के लिए रखा था और किसी भी व्यक्ति से एक रुपए भी वैक्सीनेशन के लिए नहीं लिया गया और 15000 करोड रुपए राज्यों को अपने स्वास्थ्य सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए करोना काल में दिया गया। 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल में पर्वतारोहण के लिए आये लापता पांच पर्वतारोहियों के शव बरामद

उन्होंने कहा करोना काल में कोई व्यक्ति अगर घर से बाहर निकला तो वह भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता था। जिन्होंने दिन रात गरीबों की सहायता कर मानवता धर्म को निभाया। 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन प्रदान करने का काम हमारी सरकार ने किया। आयुष्मान भारत जो कि दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है, उससे लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधा और स्वास्थ्य लाभ लेना आसान हुआ। ग्रहणी योजना के माध्यम से गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर देने का काम प्रदेश सरकार के द्वारा किया गया। घर-घर बिजली पहुंचाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किया गया, 11 करोड़ शौचालय गरीबों को प्रदान किए गए व 3 करोड़ घर बनाकर उनकी चाबियां गरीबों के हाथ में थमाई गई और जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर नल के माध्यम से पानी भाजपा की केंद्र सरकार के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व ने अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं से आम व्यक्ति का दिल जीता है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने 100 करोड़ टीकाकरण की उपलब्धि हासिल करने पर प्रधानमंत्री को दी बधाई

उन्होंने कहा कि हमें मालूम है पूर्व सैनिकों की मांग जो लंबे समय से केंद्र के समक्ष उठाई जाती थी, “वन रैंक वन पेंशन“ को पूरा करने का काम मोदी सरकार के द्वारा किया गया। आज दुश्मन देश भारत की ओर गलत निगाह रखने से पहले यह देख लेते हैं कि भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुरक्षित हाथों में है। पाकिस्तान ने उड़ी हमला किया लेकिन 24 घंटों के अंदर हमने सर्जिकल स्टाईक करके पाकिस्तान में घुसकर उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने का काम भी इस नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया। 

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के ऊपर जोरदार हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस कारगिल युद्ध को कोई बड़ा युद्ध नहीं मानती है। लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि यह प्रदेश वीरों की भूमि रही है। इस युद्ध में दो परमवीर चक्र प्रदेश के वीरों को प्राप्त हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने मंडी संसदीय क्षेत्र से एक फौजी को अपना प्रत्याशी बनाया है। उससे भी कांग्रेस को बहुत तकलीफ हो रही है। भाजपा हमेशा से ही अपने सैनिकों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि जिसका जीता जागता सबूत है राफेल, जिसे कांग्रेस की सरकारें लंबे समय से नहीं खरीद पाई, वह काम मोदी सरकार जैसे ही सत्ता में आई वैसे ही राफेल खरीदने  का काम शुरू किया गया। मोदी सरकार द्वारा अपनी सेना को आधुनिक मशीनें, टैंक और बुलेट प्रूफ जैकेट दिलाने का काम भी किया गया। 

इस अवसर पर राजीव बिंदल, रतनपाल,  त्रिलोक जमाल, के.एल. ठाकुर, परमजीत पम्मी, वीरेंद्र कश्यप,  पदमजीत, आशुतोष वैद्य,  कमलेश,  देवेंद्र,  राजेश महाजन, पूनम, बाबूराम व अन्य उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter