By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2021
नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों से मैं लगातार बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त रहा। कल ही बंगाल से दिल्ली लौटा हूं। अस्वस्थ महसूस करने के कारण मैंने कोविड-19 जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।’’
मुंडा ने अपने संपर्क में आए लोगों से कोविड-19 की जांच कराने का अनुरोध किया। उल्लेखनीय है कि झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। जिसके मद्देनजर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में सख्ती बढ़ा दी है।